Breaking News
दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कमेटी गठित     |     किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

चार माह में 28 नए मोबाइल टॉवरों को मिली मंजूरी, 22 पर काम शुरू

सोनभद्र। जनपद के दूरस्थ और नेटवर्क समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले में 28 नए मोबाइल टॉवर लगाए जाने की स्वीकृति मिली है, जिनमें 22 टॉवरों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि छह अन्य टॉवरों पर जल्द काम शुरू होगा। इनमें तीन टॉवर जुगैल क्षेत्र में लगाए जाने हैं। प्रशासन की ओर से नेटवर्क विहीन क्षेत्रों का सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

• वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, सरईगढ़ में टॉवर के लिए बीएसएनएल से पत्राचार

विकासखंड नगवां की ग्राम पंचायत सरईगढ़ की बच्ची से जुड़ा नेटवर्क समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया।

  1. बीएसएनएल के एसडीओ ने बताया कि संबंधित क्षेत्र का नेटवर्क सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका है और टॉवर स्थापना की स्वीकृति के लिए डीजी बीएसएनएल से पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलते ही वहां भी टॉवर स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के कई नेटवर्क विहीन गांवों में 4-जी टॉवर स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। इनमें नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत, ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया, देवगढ़, डूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा और पतखिरना सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।


Blog single photo

.




Top