Breaking News
दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कमेटी गठित     |     किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बिजली के तार से बचने के लिए वाहन से उतरा था चालक, अचानक गिरने के बाद हुई मौत

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत में बुधवार की शाम रोलर चालक मनोज कुमार यादव (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि मनोज कुमार एक ट्रक पर रोलर लादकर घघरी में उतारने जा रहा था। सड़क किनारे बिजली का खंभा लगा होने के कारण तार वाहन से न सटे, इसके लिए वह वाहन से उतरकर सड़क की पटरी की ओर गया। कुछ दूर जाने के बाद वह अचानक गिर पड़ा। उठने के बाद आगे बढ़ा और दोबारा गिर गया, जिसके बाद उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उसे म्योरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

• ग्रामीणों ने करंट लगने से मौत की बात से किया इनकार, पुलिस को नहीं दी गई सूचना

मृतक की पहचान मनोज कुमार यादव पुत्र महेंद्र कुमार यादव, निवासी जमनपुर गोपीगंज, जिला भदोही के रूप में हुई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिए जाने की बात सामने नहीं आई है। ग्रामीणों राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार, दुर्गा प्रसाद, शिवपूजन, राम लल्लन और शिव प्रसाद आदि ने बताया कि मनोज की मौत बिजली के करंट से नहीं हुई, बल्कि अचानक हुई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।





Top