Breaking News
दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कमेटी गठित     |     किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अजिरेश्वर धाम परिसर में देर शाम तक गूंजता रहा कीर्तन-भजन

बीजपुर(सोनभद्र)। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर अजीरेश्वर धाम जरहा, रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक इकाइयों, मोटर गैरेज सहित विभिन्न स्थानों पर आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजनोत्सव मनाया गया। आयोजकों की ओर से पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। अजीरेश्वर धाम परिसर में मेसर्स बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों व परिवारजनों के साथ आसपास के संभ्रांत लोगों ने भी पूजा में सहभागिता की।


Blog single photo

• अन्नदाताओं और रसोइयों को वस्त्र देकर किया सम्मानित

अजीरेश्वर धाम में पूजा की जिम्मेदारी यजमान राजीव सिंह बघेल व पत्नी पूनम सिंह बघेल ने निभाई, जबकि राजेंद्र सिंह बघेल व सुलोचना सिंह बघेल के संरक्षण में पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुजारी नरेंद्र कुमार दुबे ने विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह बघेल व सुलोचना सिंह ने दर्जनों अन्नदाताओं व रसोइयों को वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Blog single photo

कार्यक्रम में गौरव सिंह, सारिका सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह उर्फ लल्लू सिंह, राजकुमार सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय, ओपी सिंह, तेजबली सिंह, राधे जायसवाल, रवि गुप्ता, गणेश शर्मा, ग्राम प्रधान केपी पाल, विनोद भारती, सोनू मोदनवाल, भागवत यादव, शैलेंद्र सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्नदाता मौजूद रहे।

Blog single photo

.




Top