Breaking News
दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कमेटी गठित     |     किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में दो दिन पूर्व खेत में मिले युवक के शव के मामले में पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के भाई अमरनाथ गोंड एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर घटना पर शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

• पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया गया कि युवक का शव गांव में ही खेत में मिला था। पुलिस की जांच में उसकी हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और बेटे की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक के साथ समाजवादी व्यापार सभा के विधानसभा सचिव नितेश विश्वकर्मा और तेंदुआ प्रधान छोटे लाल यादव भी मौजूद रहे।


Blog single photo





Top