Breaking News
दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कमेटी गठित     |     किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम का किया प्रयास

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत लोहरा गांव में घर के सामने खेल रहे करीब 8 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

• आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग को जाम करने का किया प्रयास

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य माध्यमों से भी वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।





Top