Breaking News
दुर्गा पूजा समिति रामनगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कमेटी गठित     |     किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• बिजली के झटके से फ्रिज, कूलर, टीवी और पंखे समेत कई उपकरण जले

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में शनिवार की रात तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मुख्तार अहमद के मकान का बारजा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से मुख्तार अहमद का 12 वर्षीय पुत्र आशीफ घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। घटना में मकान में लगे फ्रिज, कूलर, टीवी और पंखे समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल शिवकुमार ने प्रभावित मकान का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी घोरावल को भेज दी है।





Top