Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विवाह के बाद नकद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ना किए जाने का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजमीलान टोला मेनहवा की रहने वाली दुर्गा पत्नी राकेश कुमार ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वादिनी की तहरीर के आधार पर पति राकेश, ससुर जवाहिर और सास सोनवा देवी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

• नकद और बाइक की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 23 अक्टूबर 2024 को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट की जाती रही। वादिनी का कहना है कि 16 फरवरी 2026 को पति, सास और ससुर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके नधिरा टोला भुतहवा थाना बभनी में रह रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top