Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• डीएम ने पौधे बचाने का दिया संदेश, 1 से 14 अगस्त तक चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पर्यावरण बैंक के विशेष पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधारोपण कर रोपे गए पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

• महापुरुषों की स्मृति में पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 1100 पौधे

पर्यावरण बैंक के क्रांति सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा 1 अगस्त से 14 अगस्त तक महापुरुषों की स्मृति में पूरे प्रदेश में 1100 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है। इस अवसर पर देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, भीम सिंह, परमानंद तथा अभिषेक मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top