Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच, कार्रवाई जारी

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के डोडहर ग्राम में एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ध्रुव कुमार पुत्र शैलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सनी सोनकर, राजू, सुपर उर्फ सनी और नीतीश दुबे ने डोडहर-गांधीधाम मार्ग पर उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही दोबारा विद्यालय के पास दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

• पुलिस बोली- तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top