Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोड का हवाला देकर घंटों बाधित हो रही आपूर्ति, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

बीजपुर(सोनभद्र)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पिपरी से आने वाली 33/11 केबीए लाइन में बार-बार ट्रिपिंग, फाल्ट और ओवरलोड की समस्या के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पिपरी, म्योरपुर, नधिरा और बीजपुर क्षेत्र में लोगों को कुछ घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे आमजन गर्मी में परेशान हैं।

• बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

सोमवार को अंजानी गांव के ग्रामीणों ने बकरीहवा तिराहे पर पहुंचकर यूपीपीसीएल के एक्सियन, एसडीओ और जेई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवप्रसाद कनौजिया, रउफ खान, वीरेंद्र कुमार, राम चरन, मुन्ना सिंह, हरिचरन, फूलमती, श्याम काली और बृजेश कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पुतला दहन से लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और अधिकारियों की होगी। वहीं पिपरी एक्सियन दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रिपिंग और ओवरलोड के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसे जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।





Top