Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• शिल्पी रोड पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, एक युवक की मौत जबकि दूसरा घायल

घोरावल(सोनभद्र)। शिल्पी रोड पर तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना के अनुसार पड़वानिया निवासी राजकुमार पुत्र राम नारायण उम्र लगभग 20 वर्ष तथा चिंगोरी निवासी लवकुश पुत्र वासुदेव उम्र लगभग 19 वर्ष बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

• पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की विधिक कार्रवाई

हादसे की सूचना 112 पर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राजकुमार की मौत हो गई, जबकि लवकुश घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top