Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सात दिवसीय शिविर में दूर-दराज से पहुंचे मरीज, निशुल्क फिजियोथैरेपी और उपचार बना चर्चा का विषय

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील मुख्यालय पर आयोजित सात दिवसीय शिविर में “काले कंबल वाले बाबा” के नाम से चर्चित बाबा द्वारा किए जा रहे उपचार और सेवा कार्य को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में लकवा, शुगर, ब्लड प्रेशर, विकलांगता समेत विभिन्न बीमारियों से परेशान लोग राहत की उम्मीद लेकर पहुंचे। यहां मरीजों को निशुल्क फिजियोथैरेपी और उपचारात्मक स्पर्श के माध्यम से सहायता दी गई। सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ शिविर स्थल पर जुटती रही। कई लोगों ने दावा किया कि लंबे समय से बीमारी से परेशान मरीज यहां पहुंचकर मानसिक और शारीरिक रूप से नई उम्मीद महसूस कर रहे हैं।

• सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का दिया संदेश

शिविर के दौरान बाबा मरीजों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते नजर आए। क्षेत्र में “कंबल वाले बाबा” की सेवा और फिजियोथैरेपी को लेकर लोगों के बीच व्यापक चर्चा रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप तिवारी, कृष्ण कुमार, सोनू जायसवाल, राकेश कुमार सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।





Top