Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

• नए कनेक्शन से लेकर बिल गड़बड़ी, KYC और मीटर बदलाव तक की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

कोन(सोनभद्र)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के पिपरी अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कचनरवा क्षेत्र में 20 मई और 21 मई 2026 को विशाल विद्युत मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। 20 मई को कचनरवा मार्केट स्थित बाबू PCO परिसर तथा 21 मई को करईल मार्केट के पंचायत भवन में यह कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प के माध्यम से घरेलू और कॉमर्शियल नए विद्युत कनेक्शन, नाम व पता संशोधन, लोड वृद्धि, विधा परिवर्तन, बिल संशोधन और समायोजन सहित कई समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

• खराब मीटर बदलने से लेकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण तक विभाग देगा मौके पर सुविधा

मेगा कैम्प में बिजली बिल भुगतान, खराब मीटर की जांच और बदलाव, बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए मीटर लगाने का आवेदन, मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर अपडेट, KYC प्रक्रिया तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का पंजीकरण और त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। अवर अभियंता ए पी गुप्ता ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है।





Top