Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• समग्र विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से राष्ट्रीय स्तर पर मिला पहला स्थान

सोनभद्र। नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी जिला कार्यक्रम की दिसंबर 2025 प्रगति रिपोर्ट में सोनभद्र ने पूरे देश के 112 आकांक्षी जिलों को पीछे छोड़ते हुए समग्र विकास में पहला स्थान हासिल किया है। जिले का ओवरऑल स्कोर नवंबर 2025 के 57.3603 से बढ़कर दिसंबर 2025 में 65.0066 पहुंच गया, जबकि 7.646 का सर्वाधिक डेल्टा स्कोर दर्ज किया गया। कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में सोनभद्र को देश में दूसरा स्थान मिला है, वहीं स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में जिले ने छठी रैंक प्राप्त की है। रिपोर्ट में किसानों के लिए संचालित योजनाओं, जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया गया है।

• स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन, विकास के मॉडल जिले के रूप में उभर रहा सोनभद्र

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता जिले की जनता, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में और तेजी से काम किया जाएगा, ताकि सोनभद्र को विकास के आदर्श मॉडल जिले के रूप में स्थापित किया जा सके।





Top