Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बिजली गिरने के खतरे वाले 28 गांव चिन्हित, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद में लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने घोरावल तहसील के 28 गांवों को आकाशीय बिजली प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है। यह सूची विगत पांच वर्षों में हुई घटनाओं और जनहानि के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। प्रशासन का कहना है कि इन गांवों में बारिश और खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

• हादसे की सूचना मिलते ही मिलेगी राहत सहायता

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आकाशीय बिजली से जनहानि, पशुहानि या मकान क्षति जैसी कोई घटना होने पर तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दें। लेखपाल द्वारा पोर्टल पर घटना दर्ज कर रिपोर्ट एसडीएम और जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को 72 घंटे के भीतर सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।





Top