Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• वार्डों में विकास कार्य शुरू होने से नगरवासियों में उत्साह

दुद्धी(सोनभद्र)। नगर पंचायत क्षेत्र में पं दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सीसी रोड निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। लगातार दूसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा भूमि पूजन किया गया, जिससे वार्डों में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। आरोप नहीं बल्कि जानकारी के अनुसार, इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है और लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की उम्मीदें अब पूरी होती नजर आ रही हैं।

• वार्ड नंबर 5 में दो दिनों में दो स्थानों पर शुरू हुआ कार्य

मंगलवार को वार्ड नंबर पांच में राजू के घर से सतीश सोनी के घर तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया था, जबकि बुधवार को जलील के घर से गणेश प्रसाद के घर तक सड़क निर्माण की शुरुआत की गई। इस मौके पर सभासद सोनू खान, मनोनीत सभासद सुमित सोनी, राजेंद्र सोनी, गणेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे और विकास कार्यों को लेकर संतोष जताया।





Top