Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

👉 लोढ़ी में जायलो पलटने से तीन लोगों की जान गई, पांच घायल हुए

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरात से लौट रही जायलो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

👉 घायलों को अस्पताल भेजा गया, चालक ट्रामा सेंटर रेफर

हादसे में मुकेश, इंद्रेश, पंकज, छोटेलाल साहनी और सुग्रीव घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाया और यातायात सुचारू कराया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।





Top