Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• आयुक्त और आईजी की संयुक्त अध्यक्षता में सदर तहसील में लगा जनता दरबार

सदर(मिर्जापुर)। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश एवं पुलिस महानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र ने की। जनसुनवाई के दौरान 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया।

• लंबित मामलों पर सख्ती, अफसरों को तय समय में कार्रवाई का आदेश

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र और क्षेत्राधिकारी सदर मुनीन्द्र पाल सिंह सहित कई अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। तहसील, ब्लॉक और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शेष लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।





Top