Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे की तैयारी तेज

सोनभद्र। घोरावल के कुशहरा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस कथा का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। व्यासपीठ से मानस मयूर गणेश देव पाण्डेय ने श्रीराम कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए ताड़का वध, सीता स्वयंवर, राम विवाह, वन गमन, पंचवटी निवास, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, लंका विजय और रावण वध से लेकर राम राज्याभिषेक तक के प्रसंग सुनाए। वहीं वेद विभूषण नैतिक मिश्र ने भागवत कथा में रुक्मिणी-पुत्र प्रद्युम्न जन्म, स्यमंतक मणि, जामवंती विवाह, सुदामा चरित, परीक्षित मोक्ष और शुकदेव विदाई जैसे प्रसंगों को भावुक अंदाज में प्रस्तुत किया।

• भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश, आज होगा हवन और विशाल भंडारा

कथा के माध्यम से धर्म, मर्यादा, सत्य, करुणा और निष्काम भक्ति का संदेश दिया गया। व्यासजी ने बताया कि भगवान के नाम का स्मरण ही कलयुग में मोक्ष का सरल मार्ग है। यज्ञाचार्य हरिराम मिश्र, मुख्य यजमान प्रेमनाथ पाण्डेय व उषा पाण्डेय तथा संयोजक उमेश पाण्डेय की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पंकज दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, वहीं अगले दिन हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


Blog single photo

.




Top