SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। सतौहा गांव स्थित भारतगैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की संख्या अधिक देखने को मिली। जैसे ही क्षेत्र में सिलेंडर गाड़ी पहुंचने की सूचना मिली, आज सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुंचने लगे, जिससे वहां सामान्य से अधिक भीड़ एकत्र हो गई और सभी उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। तेज धूप के बीच कई उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
अव्यवस्था के बीच पहुंची पुलिस, निगरानी में कराया वितरण
जब सिलेंडर वितरण चालू हुआ तो भारी भीड़ के बीच अव्यवस्था फैलने लगी एवं विवाद भी होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली एवं सिलेंडर वितरण चालू करवाया।
.
.