Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में किशोरी जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र। जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास नाबालिग किशोरी को लेकर जा रहा एक प्रेमी जोड़ा सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक छबिंद्र बाइक से 15 वर्षीय किशोरी को लेकर जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी पहचान राजकुमारी पुत्री रमेश के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया।

सीएचसी चोपन में तैनात डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को प्रेमी-प्रेमिका के रूप में अस्पताल लाया गया था, जहां किशोरी की हालत चिंताजनक पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि युवक को मामूली चोटें आई हैं। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।





Top