Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (बैंक ऑफ इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर) में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का कैश और फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे संदिग्ध माना जा रहा है।





Top