Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घोरावल(सोनभद्र)। तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया।





Top