Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक गंभीर, कारणों की जांच जारी

बीजपुर(सोनभद्र)। नेमना ग्राम पंचायत के धौरहवां टोले में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अत्रिलाल (30) पुत्र पन्ने लाल संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ गया। जैसे ही वह जीवित तारों के संपर्क में आया, तेज धमाके के साथ उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

• सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आबादी वाले क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास पर्याप्त सुरक्षा घेरा नहीं होने से इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और इसके पीछे क्या वजह रही।





Top