Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• घर के काम के दौरान बोरे के नीचे छिपे विषैले सांप ने किया हमला, हालत स्थिर

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील के विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल घिवही गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को सांप काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फुलबसिया देवी (57) पत्नी स्व. सुद्धू सुबह करीब 7 बजे अपने घर पर बोरा समेट रही थीं। इसी दौरान बोरे के नीचे छिपा एक विषैला सांप अचानक बाहर निकल आया और महिला के दाहिने हाथ की एक अंगुली में काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

• 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।





Top