Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• हजारों लोगों ने अदा की ईद उल अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

घोरावल(सोनभद्र)। बकरीद पर्व पर घोरावल ईदगाह और नूरी मस्जिद में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हजारों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। ईदगाह में मुफ्ती अरशद ने जबकि नूरी मस्जिद में मौलाना मेराज ने नमाज पढ़ाई और मुल्क में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

• प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पूरे समय रहे मौजूद

पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। इस दौरान एसडीएम आशीष त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह, क्राइम निरीक्षक सरोज, चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव और लेखपाल इंदु शेखर त्रिपाठी दल-बल के साथ मौजूद रहे। नमाज में इनामुल हक अंसारी, मुमताज अली, इमरान मंसूरी, समीर वारशी, इरफान अली, बुलंद अख्तर, बरकत अली, कलाम अली, ताज मोहम्मद, मोहम्मद शकील, शहबान अली, नइम सहित हजारों लोग शामिल हुए।


Blog single photo

.




Top