Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 7 से 21 मई तक चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान, सभी संस्थाओं को जोड़ा गया

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में स्वगणना अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी रिहन्द, एनसीएल ककरी, अल्ट्राटेक, हिण्डालको और ग्रासिम इंडस्ट्रीज समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन संस्थानों के आवासीय परिसरों में रहने वाले परिवारों के मुखिया अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से स्वयं स्वगणना प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान 7 मई से 21 मई तक संचालित होगा, जिसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

• हर वर्ग को जोड़ने के निर्देश, बड़े स्तर पर प्रचार की तैयारी

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि डिग्री कॉलेजों, इंटरमीडिएट विद्यालयों और आईटीआई संस्थानों के छात्र-छात्राओं को स्वगणना की जानकारी देकर उन्हें जनजागरूकता में शामिल किया जाए। साथ ही आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और स्वयं सहायता समूह की सखियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया और प्रचार वाहनों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए और कहा कि स्वगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिससे सटीक आंकड़े मिलेंगे और भविष्य की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, जनगणना अधिकारी प्रियांशा सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





Top