Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• वारंटियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए, इलाके में मचा हड़कंप

घोरावल(सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 मई को 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों से इन अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में रामभवन, लक्ष्मण मौर्य, राजेश मौर्य और चन्द्रेश मौर्य शामिल हैं, जिन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश थी।

• लगातार फरार चल रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।





Top