Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दुद्धी क्षेत्र में आबकारी टीम की छापेमारी, कई स्थानों पर दबिश देकर मुकदमे दर्ज

पिपरी(सोनभद्र)। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुद्धी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी दुद्धी के साथ आबकारी निरीक्षक रविनंदन, अमित कुमार और स्थानीय थाना पिपरी पुलिस ने खाडपाथर इलाके के संदिग्ध घरों, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 10 लीटर कच्ची शराब और लगभग 75 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

• भट्ठियां तोड़ी गईं, तीन अभियोग दर्ज

छापेमारी के दौरान दो अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया और आबकारी अधिनियम की धाराओं में तीन अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसके अलावा रोड चेकिंग और चखना दुकानों पर भी सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई।





Top