Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन की पहल पर CISF जवानों ने कड़ी मशक्कत कर बचाई जान

बीजपुर(सोनभद्र)। इंटकबेल के पास स्थित एस डाइक राख बंधे की दलदल में एक बैल तीन दिनों तक फंसा रहा, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बन गया। डूमरचुआ निवासी सुरेश गुप्ता का बैल चरते समय रास्ता भटककर राख बंधे के पास पहुंच गया था, जहां गीली राख में धंस गया। बैल के घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई तो वह असहाय हालत में दलदल में फंसा मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लगातार उसे निकालने के प्रयास में जुट गए।

• ग्रामीणों की कोशिश नाकाम, फिर जवानों ने दिखाई ताकत

ग्रामीणों ने रस्सी, लाठी और अन्य साधनों से काफी प्रयास किया, लेकिन गहरी और चिपचिपी राख के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बैल की हालत लगातार बिगड़ने लगी थी। इसके बाद एनटीपीसी रिहंद के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन राजेश बोयपाई की पहल पर CISF जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, वहीं राख बंधों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हुए हैं।





Top