Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जांच में बोरे से निकला प्रसव से जुड़ा मेडिकल कचरा, इलाके में फैली थी दहशत

बीजपुर(सोनभद्र)। डोडहर गांव के पास मोखना नाला पुलिया के नीचे बंद बोरा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी और कुत्तों का झुंड उसे नोच रहा था, जिसे देखकर ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

• तलाशी में सामने आया सच, जिम्मेदारों की तलाश शुरू

पुलिस ने सावधानीपूर्वक बोरा खुलवाया तो उसमें किसी शव के बजाय प्रसव से संबंधित मेडिकल कचरा बरामद हुआ, जो पुराना होने के कारण सड़ चुका था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संभवतः किसी निजी अस्पताल या दाई द्वारा कचरा यहां फेंका गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस अब सार्वजनिक स्थान पर बायोमेडिकल कचरा फेंकने वालों की पहचान में जुटी है।





Top