Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• चप्पल बचाने के प्रयास में गहरे पानी में गया, गोताखोरों से तलाश जारी

चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सोन नदी छठ घाट पर नहाने के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने आया था, तभी चप्पल बचाने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

• राजस्थान का निवासी बताया जा रहा युवक, एसडीआरएफ को दी गई सूचना

सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि डूबा युवक राजस्थान का निवासी है, जो मारकुंडी क्षेत्र में वाहन खराब होने के कारण रुका था और साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।





Top