Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• हड़बिनवा तिराहे से गिरफ्तारी, चोरी के आभूषण भी बरामद

पन्नूगंज(सोनभद्र)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित तीन अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हड़बिनवा तिराहा के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया और उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

• बिहार की रहने वाली तीनों आरोपी, जेवरात के साथ पकड़ी गईं

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मौसम, रमिता और खुशबू शामिल हैं, जो बिहार के कैमूर जनपद की निवासी बताई जा रही हैं। इनके कब्जे से 4 अदद सफेद धातु की बिछिया, एक जोड़ी पीली धातु की कान की झाली और एक मंगलसूत्र बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर तीनों को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।





Top