Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

 

SVG इण्डिया न्यूज़ ----------------------- आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी। कलीम के माता, पिता और अन्य परिजनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ सामान को भी टीम ने कब्जे में लिया है।माना जा रहा है कि मामले में अभी बड़ा खुलासा हो सकता है। दरअसल,एसटीएफ और पुलिस ने बीती 17 अगस्त को शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाटस्एप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।

Blog single photo
मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे एनआईए दिल्ली की टीम ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद कलीम के घर पर मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी गई। यहां पर टीम के सदस्यों ने करीब 4 घंटे तक कलीम के माता पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान एक बैग और अन्य सामान को भी टीम ने कब्जे में ले लिया। फरार चल रहे आरोपी तहसीम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम दिल्ली के लिए लौट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनआईए ने दबिश दी थी। कलीम के बारे में उसके परिजनों से जानकारी हासिल की।
Blog single photo
सुबह 4 बजे ही मोहल्ला नौ कुआं में दबिश से लोगों में खलबली मच गई। लोग एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोगों से भी टीम ने कलीम और उसके भाई के बारे में जानकारी हासिल की है।



Top