Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 58 वर्षीय अमरनाथ चेरो की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 58 वर्षीय अमरनाथ चेरो का शव गांव में एक जामुन के पेड़ से लटकता मिला। पेड़ से शव लटकता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

• मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच के बाद सामने आएगी वास्तविक स्थिति

घटना को लेकर अमरनाथ चेरो ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पीआरवी पुलिसकर्मी नागेंद्र पटेल की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।





Top