Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डायवर्जन मार्ग में बोल्डर, सोलिंग और मोरम डलवाकर बहाल कराया आवागमन

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सेवकामोड़ के समीप निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्जन मार्ग दलदल और कीचड़ में तब्दील होने से भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। समस्या की जानकारी मिलने पर युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी अपने युवा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी व कई ट्रैक्टर मंगवाकर डायवर्जन मार्ग में बोल्डर, सोलिंग और मोरम डलवाकर उसकी मरम्मत कराई। मार्ग दुरुस्त होने के बाद कई दिनों से जाम में फंसे भारी वाहनों को एक-एक कर निकाला गया और यातायात बहाल हो सका।

• तीन दिन बाद गंतव्य के लिए रवाना हुए वाहन

युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया को लेकर वह कई बार संबंधित विभाग और ठेकेदार से कार्य में तेजी लाने का आग्रह कर चुके हैं। इससे पहले भी बारिश के दौरान डायवर्जन मार्ग खराब होने से जाम की स्थिति बनी थी, तब भी उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर आवागमन बहाल कराया था। मार्ग की खराब स्थिति से स्कूली बच्चों के साथ भारी वाहन चालक भी काफी परेशान थे। तीन दिनों तक जाम में फंसे रहने के बाद मार्ग खुलने पर चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए और अमरेश तिवारी व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।


Blog single photo

.




Top