Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के सड़क टोला निवासी बलबीर के घर के बाहर बंधी भैंस और पड़िया संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। बलबीर के अनुसार, 24 सितंबर की रात उसने दोनों पशुओं को घर के बाहर खूंटे से बांधा था। सुबह उठकर देखा तो दोनों गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बभनी पुलिस को लिखित शिकायत देकर पशुओं की तलाश कराने और चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

• पहले भी हो चुकी हैं पशु चोरी की घटनाएं, नहीं मिला सुराग

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पशु चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 21 जुलाई को इकदिरी निवासी बलिराम की भैंस तथा 2 सितंबर को मुंगाडीह निवासी उमाशंकर की भैंस और पड़िया चोरी हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन घटनाओं से क्षेत्र में पशु चोरों के गिरोह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।





Top