Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सोनभद्र में लगाए गए 40 पूर्व चेतावनी यंत्र, 100 से अधिक स्थानों पर तड़ित चालक लगाने की तैयारी

सोनभद्र। बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए जिले में पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल पर प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति की ओर से जिले में 40 बिजली पूर्वानुमान एवं पूर्व चेतावनी यंत्र लगाए गए हैं। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना होने पर इन यंत्रों से सायरन बजाकर लोगों को पहले ही सतर्क किया जाएगा, जिससे खुले स्थानों पर मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे। आकाशीय बिजली की अधिक संभावना वाले दुद्धी तहसील क्षेत्र में 30 पूर्व चेतावनी यंत्र लगाए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य समय रहते खतरे की सूचना देकर बारिश के दौरान होने वाली जनहानि को कम करना है।

• 100 से अधिक स्थानों पर तड़ित चालक लगाने की तैयारी

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार जिले में 100 से अधिक स्थानों को तड़ित चालक यंत्र लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा करीब 100 अन्य स्थानों पर सायरन लगाने की तैयारी की जा रही है। सीएसआर के माध्यम से भी 30 से 40 स्थानों पर तड़ित चालक यंत्र लगाए जाएंगे। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आकाशीय बिजली के खतरे की जानकारी पहले मिलने की उम्मीद है। सायरन बजने पर लोगों को खुले स्थानों से हटकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सचेत किया जाएगा, जिससे संभावित हादसों और जनहानि को रोकने में मदद मिल सकेगी।





Top