Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• नए सदस्यों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र स्थित खुशी लॉज में अपना दल (एस) विधानसभा दुद्धी पूर्वी जोन विंढमगंज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चर्चा की।

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर रखे विचार बैठक में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयचंद, उदित पटेल, राजपाल कुशवाहा, विधानसभा सचिव लवकुश चंद्रवंशी, हरिकेश्वर गौड़, जोन अध्यक्ष सरजू गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, उत्तम केसरी, सुरेश पासवान, रमेश यादव, धीरेंद्र पटेल, सुधीर साहनी, आशु अंसारी, रामबरन, अमरनाथ, गुलाब जायसवाल, सुषमा केसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top