Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  ईमरान उर्फ राजा संवाददाता

• प्रधान की आपत्ति के बावजूद खनन जारी रहने का दावा, JCB से सार्वजनिक मेड़ क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर जांच की मांग

बरकोनिया(सोनभद्र)। बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोमरीया के मौजा चरका में कथित अवैध खनन और GS भूमि पर सार्वजनिक हित में निर्मित बंधी की ऊंची मेड़ को JCB मशीन से क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, चरका पानी टंकी के बगल में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से खनन कराया गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान/ग्राम प्रशासक निर्बदेश्वर धांगर द्वारा कई बार खनन से मना किए जाने के बावजूद कार्य जारी रहने का दावा किया गया है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

• JCB से मेड़ खुदवाने के आरोप पर उठे सवाल, संयुक्त जांच की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि स्व. रामविलास जायसवाल के खेत के ऊपर स्थित GS भूमि में पूर्व प्रधान राममूरत बिन्द के कार्यकाल में सार्वजनिक हित के लिए निर्मित बंधी की ऊंची मेड़ को JCB से खुदवाकर क्षतिग्रस्त किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर बनी सार्वजनिक संरचना को बिना सक्षम अनुमति के नुकसान पहुंचाया गया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से राजस्व, खनन एवं संबंधित विभाग की संयुक्त टीम भेजकर स्थलीय जांच कराने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।





Top