Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी

म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के लीलासी मोड़ स्थित एक सराफा दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने दुकानदार को झांसा देकर हजारों रुपये के आभूषण पार कर दिए। महिला ने पहले कई आभूषण दिखाने को कहा और कुछ सामान पसंद करने के बाद बिल बनाने के लिए कहा। दुकानदार के बिल बनाने में व्यस्त होते ही महिला मौका पाकर आभूषण लेकर फरार हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

• कुंडल, बिछिया और पायल समेत कई आभूषण गायब

सराफा व्यापारी रवि सोनी के मुताबिक घटना के समय उनके पिता राजेंद्र प्रसाद दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची और सोने के कुंडल, बिछिया, पायल समेत कई आभूषण दिखाने को कहा। कुछ आभूषण पसंद करने के बाद उसने बिल बनाने के लिए कहा। इसी दौरान दुकानदार के बिल तैयार करने में व्यस्त होते ही महिला ने आभूषण उठाए और दुकान से निकल गई।

बाद में स्टॉक मिलाने पर आभूषण गायब मिले तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में महिला आभूषण लेकर दुकान से बाहर जाती दिखाई दे रही है। पीड़ित सराफा व्यवसायी ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।





Top