Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका के मोबाइल की जांच के दौरान आरोपी के साथ फोटो और बातचीत सामने आने के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के करीब 20 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला नवडीहा गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बिंदु अग्रहरि को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने मृतका के मोबाइल की जांच की तो आरोपी के साथ उसके फोटो और बातचीत सामने आई। साथ ही आरोपी पर मृतका को अश्लील गालियां देने का भी आरोप लगाया गया। परिजनों की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के करीब 20 घंटे के भीतर जुगैल पुलिस ने आरोपी बिंदु अग्रहरि को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला नवडीहा गांव का मामला।





Top