Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गौड़, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के करकमलों से प्रशस्ति पत्र पाकर शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवा के शिक्षक दीपक कुमार हुए गर्ववान्वित

बीजपुर/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जनपद -सोनभद्र के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 22 उत्कृष्ट शिक्षकों का जिलाधिकारी चर्चित गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।


Blog single photo

इसी क्रम में म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र में स्थित शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवा के शिक्षक दीपक कुमार यादव (प्रवक्ता जीव विज्ञान व सीसीए कोऑर्डिनेटर) को भी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे विद्यालय सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसका श्रेय विद्यालय प्रबंधक राम प्रकाश पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा अपने माता पिता एवं सहयोगी अध्यापक /अध्यापिकाओं को दिया। क्षेत्र के लिए इस विद्यालय के शिक्षक को सम्मानित किया जाना बहुत ही गर्व की बात है।




Top