Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• हादसे में साढ़ू भाई भी घायल, चार माह पहले हुई थी मृतक की शादी

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कर्बला के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से अलग-अलग बाइक से आ रहे दो साढ़ू भाइयों की बाइक टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय कमलेश पुत्र स्व. विश्वनाथ निवासी घिवही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार उसका साढ़ू भाई रामशकल पनिका पुत्र बासदेव निवासी खम्हरिया, बीजपुर भी घायल हो गया। बताया गया कि दोनों विंढमगंज से निकले थे। अंधेरा होने के कारण कमलेश को सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी। पीछे से आ रहे रामशकल ने बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक भी ट्रैक्टर से टकरा गई।

• अस्पताल पहुंचते ही बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु ने कमलेश को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक सतेन्द्र प्रसाद ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद कमलेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया गया कि कमलेश की शादी महज चार माह पहले हुई थी। नवविवाहित युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





Top