Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। भारी वर्षा एवं अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।





Top