Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बारात, सरकार पर साधा निशाना

सोनभद्र। देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से सरकार को घेरा जा रहा है। इसी कड़ी में सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चीनी को दूल्हा और प्याज को दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच निकली इस बारात के जरिए आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया।

• सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा- महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ी

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 से महंगाई कम करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उनका आरोप है कि चाय की मिठास देने वाली चीनी और गरीब की थाली का अहम हिस्सा प्याज अब आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग परेशान है और यह बारात सरकार को आईना दिखाने के लिए निकाली गई है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ने से घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। चीनी को दूल्हा और प्याज को दुल्हन बनाकर निकाली गई यह बारात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।





Top