Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पति की गैरमौजूदगी में घर पहुंचकर महिला से जबरदस्ती करने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बभनी/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बैना गांव में एक युवक पर महिला को डरा-धमकाकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगा है। बभनी थाने में तहरीर देने पहुंची खुशबू कुमारी पत्नी मोहनलाल ने बताया कि गांव का ही युवक मुकेश कुमार पुत्र बासुदेव काफी दिनों से उसे डरा-धमकाकर शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। जब उसने युवक के कहे अनुसार करने से इंकार किया तो वह उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।

• पति के घर पहुंचने पर सामने आया मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला ने बताया कि सोमवार को उसके पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी बीच युवक घर पहुंचा और उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी दौरान पति घर आ गए। महिला ने घटना की जानकारी पति व परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और पीड़िता को थाने पहुंचकर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को कहा। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। बभनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।





Top