Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सिंदूर टीका से जल लेकर बखरिहवा, सेवाकामोड़ होते हुए जरहा पहुंचेंगे कांवड़िए

बीजपुर(सोनभद्र)। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर महादेव धाम में जलाभिषेक के लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से कांवड़ियों का जत्था पहुंचेगा। कांवड़िए सिंदूर टीका पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद जल भरेंगे और सिंदूर मोड़, बखरिहवा, सेवाकामोड़ होते हुए जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान कांवड़िए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे।

अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यासकर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में संकल्प फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा, युवक मंगल दल सेवाकाडार समेत विभिन्न समितियों के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। समिति ने क्षेत्र के ग्रामीणों से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की है। जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों के लिए समिति की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।





Top