Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बिछियारी नदी में डूबा था 11 वर्षीय बालक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजमिलान में मंगलवार की दोपहर बिछियारी नदी में डूबे लल्लू (11) पुत्र जनकराज का शव 72 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह कोचिला नदी में बरामद हुआ। पुलिस और ग्रामीण लगातार बालक की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बिछियारी नदी से बहकर कोचिला नदी पहुंचे शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बालक का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से काफी दूर कोचिला नदी से बालक का शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया गया।





Top