Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

सोनभद्र। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ राज्यमंत्री संजीव गोंड ने किया। यहां UPSC, NEET, JE सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं बिना कोचिंग के प्रथम प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कहा कि कोचिंग केवल मार्गदर्शन का माध्यम है, जबकि सफलता का वास्तविक आधार स्वाध्याय, सही रणनीति, अनुशासन और निरंतर अभ्यास है। विद्यार्थियों को लक्ष्य स्पष्ट रखने, स्वयं पर विश्वास करने और हर दिन अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपने UPSC सफर एवं द्वितीय रैंक प्राप्त करने के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को पीछे न रहने देना है। निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





Top